फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35 Anganwadi centers of Chamba will get their own buildings

Chamba News: चंबा के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे अपने भवन

Mon, 25 Sep 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
35 Anganwadi centers of Chamba will get their own buildings
चंबा। जिला चंबा के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन मिलेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इन भवनों का निर्माण मनरेगा के तहत होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालयों की ओर से इन भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण पर बारह लाख रुपये की राशि खर्च होगी। भवनों को आधुनिक तरीके से निर्मित किया जाएगा। साथ ही नौनिहालों के लिए सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण का मकसद निजी भवनों में चल रहे केंद्रों से छुटकारा दिलाना है, जिससे नौनिहालों को सरकारी भवन में बेहतर आधारभूत ढांचा पढ़ाई के लिए मिल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारह लाख रुपये की राशि से बनने वाले इन भवनों में आठ लाख की राशि मनरेगा कन्जर्वेंस, दो लाख की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग और शेष दो लाख रुपये 15वें वित्तायोग के तहत मिलेंगे। गौरतलब है कि जिला चंबा में 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें महज 350 के पास ही सरकारी भवन हैं, जबकि शेष भवन निजी भवनों में चल रहे हैं। अब 35 भवनों को स्वीकृति मिलने से सरकारी भवनों में चलने वाले केंद्रों का आंकड़ा बढ़ जाएगा। इससे नौनिहालों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 35 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। कहा कि 12 लाख रुपये की राशि प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन के निर्माण पर खर्च की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed