फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   34 STUDENT CATCH WHILE ENGLISH PAPER CHAMBA

जिला में इंग्लिश विषय की परीक्षा में नकली विद्यार्थियों पर शिकंजा, 31 नकलची धरे

Wed, 04 Mar 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
34 STUDENT CATCH WHILE ENGLISH PAPER CHAMBA
चंबा। जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने 34 नकलची परीक्षार्थियों को दबोचा है। टीम ने पकड़े गए नकलची परीक्षार्थियों के केस बनाए हैं। उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने 34 में से 28 केस बनाए हैं वहीं, दूसरी तरफ प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने तीन केस बनाए हैं। जबकि परीक्षा के दौरान दबिश पर गई इंस्पेक्शन विंग की टीम खाली रही। इंस्पेक्शन विंग की टीम ने दो सरकारी स्कूलों में दबिश दी। लेकिन यहां व्यवस्था बेहतर पाई गईं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी परीक्षा केंद्रों में रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे बोर्ड कक्षा जमा दो की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के शुरू होने के बाद फ्लाइंग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं को जांचा। उच्च शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुआं में पांच, होली स्कूल में 11, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरोला में 12 केस पकड़े। जबकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां और मैहला में दबिश दी।
विज्ञापन

यहां टीम ने मैहला स्कूल में तीन नकल के मामले पकड़े। इंस्पेक्शन विंग की टीम ने भी बरौर और सिल्लाघ्राट स्कूल में निरीक्षण किया। लेकिन यहां कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया। वहीं, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुनारा में दबिश दी। गौरतलब है कि जिला चंबा में बोर्ड परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्कवायड का गठन किया गया है। इसके साथ ही सूचना के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि परीक्षा के दौरान विभिन्न सरकारी स्कूलों में नकल के 28 मामले पकड़े गए हैं। इनके केस बना दिए गए हैं। इसके साथ ही आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने बताया कि मैहला में तीन नकल के मामले पकड़े है और केस बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए विभाग सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed