{"_id":"620bb1df09b5ce4e960de8b6","slug":"32-people-corona-infected-including-dalhousie-s-sdm-chamba-news-sml399671248","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी के एसडीएम सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी के एसडीएम सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
32 people corona infected including Dalhousie's SDM
चंबा। डलहौजी के एसडीएम सहित 32 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। देरशाम आई सैंपलों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। जिले में अब सक्रिय मामले ढाई सौ हैं।
सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रैट में मंगलवार को जांच के लिए 441 सैंपल भेजे गए। इनमें से 412 सैंपल निगेटिव, जबकि 29 पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए 128 सैंपल भेजे गए, जिनमें 123 सैंपल निगेटिव, 3 पॉजिटिव और दो सैंपल रिजेक्ट पाए गए। बताया कि सिविल अस्पताल तीसा का कर्मी, बनीखेत, सिहुंता, जुंगरा, चुराह, सपड़ी, चुवाड़ी, भरमौर, खरोटी, डियूर, मुंडाह, किलोड़, संघणी, किहार, कंधवारा, दियोला, मुगला, जसौरगढ़, तीसा, चुराह, तरेला और पांगी के लोग संक्रमित पाए गए हैं। कहा कि मंगलवार को 53 लोग स्वस्थ भी हुए जबकि 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
कहा कि जिले में अब तक 15591 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15171 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में ढाई सौ लोग संक्रमित हैं, जिनका उपचार चला हुआ है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने का आह्वान किया।