फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   32 daily wage earners became Class IV employees

Chamba News: 32 दैनिक वेतन भोगी बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Sun, 22 Feb 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
32 daily wage earners became Class IV employees
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने 11 साल पूरे करने वाले कर्मियों को सौगात दी है। 32 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण किया गया है। साथ ही उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर पदोन्नति दी गई है। इस बारे में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से समस्त स्कूलों में कार्यरत अंशकालीन और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विवरण मांगा था। इसके लिए स्कूलों की ओर से यह सूची जारी की गई। इसके बाद विभाग ने दस्तावेजों की जांच और शर्त पूरा करने वाले कर्मचारियों को यह पदोन्नति दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह पदोन्नति उन दैनिक भोगियों को दी गई है, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक 11 साल की कार्यकाल पूरा किया है। शिक्षा विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए 11 साल का सेवाकाल निर्धारित किया गया है। 15 दिन के भीतर अब पदोन्नत कर्मचारियों को निर्धारित स्टेशनों में ज्वाइन करना होगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी कहां होगी तैनाती
हाई स्कूल कुगती में बालो देवी, डाईट सरू में कांता देवी, हाई स्कूल भंडार में लीला देवी, सालटू में बदरा खातुन, सिहुंता में काकू, होली में कुंता देवी, बाड़ी में आशा कुमारी, भुनाड़ में अंजू देवी, पज्जा में विष्णो देवी, रांग में सोबतू देवी, भलेई में कमलो देवी, बलेरा में अंजू कुमारी, अवांह में होमदेई, बंजवाड़ में अंजू, भलेई में नैनो देवी, चंबा कॉलेज में अर्चना, टिकरू में नेक चंद, सुंड़ला में कल्याण सिंह, सेईकोठी में चेत राम, सुंडला में छाया देवी, मेल में पुष्पा देवी, चुवाड़ी में धर्म चंद, भांदल में नारलो, भरमौर में रेखा देवी, लुड़डू में रीना, जतरूण में आशा देवी, चुवाड़ी में मीना कुमारी, सरोल में गुलजार बेगम, किलोड़ में सुनील कुमार, कुम्हारका में छिंदू राम, बग्गी में हेम राज और अथेड़ में बबली को ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed