फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हेलीकॉप्टर से पांगी से पठानकोट लिफ्ट हुआ घायल मरीज

हेलीकॉप्टर से पांगी से पठानकोट लिफ्ट हुआ घायल मरीज

Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से पांगी से पठानकोट लिफ्ट हुआ घायल मरीज
हेलीकॉप्टर में पांगी से पठानकोट लिफ्ट किया मरीज
विज्ञापन

सड़क बहाल करते समय पत्थर गिरने से घायल हुए तीन लोग
किलाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक किया रेफर
बीआरओ ने हेलीकॉप्टर के जरिये घायल को पहुंचाया पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पांगी-कुल्लू-मनाली मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी के ऊपर वीरवार को अचानक पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। इसमें से चालक हनुमंत गुट्टे पुत्र घुरगु राम निवासी महाराष्ट्र की हालत काफी गंभीर थी। सिविल अस्पताल किलाड़ में रात को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर किया था। क्योंकि पत्थर की चपेट में आने से घायल के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया। सड़क बंद होने के कारण घायल को बीआरओ बटालियन के हेलीकॉप्टर के जरिये पांगी से पठानकोट पहुंचाया। जहां पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम बीआरओ की ओर से धरवास के पास उपरोक्त मार्ग को खोलने का कार्य चलाया हुआ था। उसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इससे जेसीबी तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, साथ ही जेसीबी का चालक और दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया, जबकि चालक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बीआरओ ने घायल को बड़े स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर बुलाया। शुक्रवार सुबह के समय घायल को हेलीकॉप्टर के जरिये पठानकोट पहुंचाया गया।
विज्ञापन

एसएचओ पांगी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जेसीबी पर पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने अस्पताल में जाकर दो घायलों के बयान दर्ज किए हैं, जबकि तीसरा घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घायलों की हालत में सुधार
किलाड़ अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर विशाल शर्मा ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से तीन घायलों को अस्पताल में लाया गया था। एक घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। जिसे हेलीकॉप्टर के जरिये बीआरओ पांगी से ले गए हैं। अन्य घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed