{"_id":"5beeeac8bdec2269b444655d","slug":"31542384328-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहो क्षेत्र की सिंचाई कूहल के बहुरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहो क्षेत्र की सिंचाई कूहल के बहुरेंगे दिन
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के साहो क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई कूहल के अब दिन बहुरेंगे। लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी कूहल को मरम्म्त के बाद दोबारा चालू करने के निर्देश शुक्रवार को उपायुक्त हरकेश मीणा ने साहो क्षेत्र के दौरे के दौरान जारी किए। उन्होंने कहा कि कूहल का मरम्मत कार्य सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, योजना विभाग और मनरेगा कन्वर्जेंस के साथ पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा और वे सब्जी उत्पादन की ओर अग्रसर होंगे। उपायुक्त ने मरेडी स्थित कंपोस्ट प्लांट के साथ फिश फीड और कैटल फूड के यूनिट जोड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी चंबा को निर्देश दिए कि इसके अलावा साल नाला के साथ लगती जमीन का प्रोटेक्शन वर्क भी किया जाए। उपायुक्त ने साहू के जीरो प्वाइंट के पास खेल मैदान के लिए चयनित जगह का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान का निर्माण भी विकास में जन सहयोग, योजना विभाग और मनरेगा कन्वर्जेंस में पूरा किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस कार्य को मनरेगा शेल्फ में पहले से ही शामिल किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि इस पूरे मामले को उन्हें भेजा जाए ताकि धनराशि की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने साहू स्थित चेतना केंद्र का दौरा किया। उपायुक्त ने कहा कि मिल्क प्लांट के संचालन के लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया जाए जो 25 नवंबर तक पूरा हो। इस मौके पर परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजीव ठाकुर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन