{"_id":"5b6f15a44f1c1b922f8b45f1","slug":"31534006692-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीए चुनाव की बहाली को लेकर एसएफआई ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीए चुनाव की बहाली को लेकर एसएफआई ने निकाली आक्रोश रैली
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
protest shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एससीए चुनाव की बहाली को लेकर एसफआई का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। कुछ दिन पहले एसएफआई ने कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाया था। शनिवार को एसएफआई ने आक्रोश रैली का आयोजन किया। इसमें एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर से लेकर सुल्तानपुर तक विरोध रैली निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। रैली के माध्यम से उन्होंने सरकार से एससीए चुनाव की बहाली की मांग की।
रैली को संबोधित करते हुए एसएफआई परिसर सचिव कुलदीप ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले एससीए चुनाव को बहाल करने को राजी हो गई थी। मगर अब चुनाव बहाल करने में आनाकानी कर रही है। इससे पता चलता है कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्होंने एससीए चुनाव छात्रों का संवैधानिक हक है। इसे बहाल करने के लिए एसएफआई सभी हदों को पार करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार से आरपार की लड़ाई लड़नी पड़ी तो एसफआई गुरेज नहीं करेगी। अभी तो मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के साथ आक्रोश रैली निकाली है। समय रहते सरकार ने एससीए चुनाव बहाल नहीं करवाए तो एसएफआई आंदोलन को ओर उग्र करेगी। इसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर एसएफआई चंबा इकाई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन