{"_id":"5b3903814f1c1bb1508b5722","slug":"31530463105-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में बीएसएनएल का सिग्नल ठन, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में बीएसएनएल का सिग्नल ठन, उपभोक्ता परेशान
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
mobile
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बीएसएनएल का नेटवर्क न होने के कारण बीएसएनएल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक वह कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों को सिग्नल संबंधी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र में बीएसएनएल का सिग्नल न होने की सूरत में बाहरी राज्यों में तैनात पांगी वासियों और शिक्षा ग्रहण करने गए विद्यार्थियों से उनके परिवार से बातचीत करने में परेशानी आ रही है।
बीएसएनएल उपभोक्ता राज कुमार, जितेंद्र, राजीव, दीपू ठाकुर, सुरेश राजा और इंद्रजीत ने बताया की मिंधल पंचायत में लगे बीएसएनएल के टावर में कई दिनों से तकनीकी खराबी चल रही है। इसके कारण मिंधल, साच, कुलाल, कुठल और कुमार परमार गांव में बीएसएनल का सिग्नल नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि पुर्थी पंचायत में भी बीएसएनएल का टावर लगा है। लेकिन, यह टावर भी मात्र सफेद हाथी बना हुआ है। जिसके चलते लोगों को फोन पर बात करने के लिए पांगी से पांच किलोमीटर दूर किलाड़ जाना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अधिकारियों और पांगी प्रशासन से मांग की कि जल्द क्षेत्र में बीएसएनएल की सिग्नल संबंधी पेश आ रही दिक्कत को दूर करवाया जाए।
विज्ञापन