{"_id":"5a4523fe4f1c1bc5758bbb15","slug":"31514480638-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी शिक्षकों के 324 पद खाली, बच्चों का भविष्य दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी शिक्षकों के 324 पद खाली, बच्चों का भविष्य दांव पर
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
teacher shimla
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी, उच्च और माध्यमिक पाठशालाओं में टीजीटी शिक्षकों के 324 पद खाली चल रहे हैं। इसके चलते स्कूली नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर है। हालांकि इस बारे में कई बार सरकार से अभिभावक शिक्षकों के पदों को भरने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक खाली पदों को नहीं भरा गया है। इस बात को लेकर अभिभावकों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में टीजीटी आर्ट्स की 67, नॉन मेडिकल 28 और मेडिकल की तीस पद रिक्त है। वहीं उच्च पाठशालाओं में टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के क्रमश: 47, 29 और 35 पद खाली हैं। इसके अलावा जिला के मिडल स्कूलों में टीजीटी आर्ट्स के 44, नॉन मेडिकल के 53 शिक्षकों के पद रिक्त है। अभिभावक रमेश कुमार, उषा देवी, देसराज, ममता देवी, सुरेंद्र कुमार, भारती देवी, प्रीतम चंद, सीमा देवी, रविंद्र कुमार, नीलम देवी, पुष्पा देवी और राकेश कुमार ने बताया कि अध्यापकों के पद खाली होने के चलते बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस बारे वह कई बार पूर्व सरकार से मांग कर चुके हैं। उन्होंने नई सरकार से आग्रह किया है कि जिला में टीजीटी शिक्षकों की जल्द तैनाती की जाए। ताकि रिक्त पदों को भरा जा सके। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि जिला में 324 पद टीजीटी शिक्षकों के पद खाली है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।