फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   इलाज के लिए 25 किमी दूर जाने को मजबूर जेडरा के बाशिंदे

इलाज के लिए 25 किमी दूर जाने को मजबूर जेडरा के बाशिंदे

Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए 25 किमी दूर जाने को मजबूर जेडरा के बाशिंदे
doctor

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जडेरा छह माह से चपरासी के सहारे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करने के लिए एक भी डॉक्टर और स्टाफ नर्स नहीं है। ग्राम पंचायत जडेरा, सिल्लाघ्राट, बरौर और कैला में रहने वाली पांच हजार आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। मगर डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को छोटी सी बीमारी का उपचार करवाने के लिए 25 किमी दूर चंबा जाना पड़ता है। इसमें मरीजों का पूरा दिन आवाजाही में ही निकल जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर का छह माह पहले तबादला हो गया था। मगर उनके स्थान पर अभी तक अन्य डॉक्टर को तैनात नहीं किया गया है। हालांकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं। वहीं जमीनी हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में संबंधित क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्थानीय निवासी चैन लाल, होशियार सिंह, अमर सिंह, रूपलाल, कमलेश कुमार, नारायण सिंह, देसराज, जितेंद्र, विजय कुमार, रवि कुमार और अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ सरकार और विभाग का कोई ध्यान नहीं है। इसके चलते लंबे समय समय स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं है। जो लोग इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। उन्हें निराश होकर वहां से बिना इलाज करवाए ही लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी को लेकर कई बार जिला प्रशासन और विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई। यही हाल रहा तो ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ देंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन व विभाग की होगी।

जल्द स्वास्थ्य केंद्र में तैनात होगा डॉक्टर : वाईडी शर्मा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। इसके बाद स्थानीय लोगों को इलाज करवाने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed