{"_id":"5a11931b4f1c1b72548be244","slug":"31511101211-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर मुगला के पास लगा हैडपंप हो चुका है खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर मुगला के पास लगा हैडपंप हो चुका है खराब
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हरदासपुरा वार्ड में शिव मंदिर मुगला के पास लगा हैंडपंप कई सालों से खराब पड़ा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके प्रशासन ने इसे अभी तक ठीक करवाने के लिए कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। इस वजह से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार आसपास में रहने वाले ज्यादातर लोग पीने के पानी के लिए इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं। मगर हैंडपंप खराब होने के बाद लोगों को पीने के लिए पानी प्राकृतिक स्रोत से लाना पड़ रहा है। हालांकि विभाग की पेयजल लाइन में रोजाना सप्लाई हो रही है। मगर पीने के लिए लोग इसी हैंडपंप का इस्तेमाल करते हैं।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, चमन लाल, पंकज कुमार, अशोक कुमार, प्रीतम कुमार, अजय और टेक सिंह ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि शिव मंदिर मुगला के पास खराब पड़े हैंडपंप को जल्द ठीक करवाया जाए। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करवाया जाएगा।