फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   31 challan in banikhet to voilation of 144

चंबा के प्रवेश द्वार कटोरीबंगला के समीप रोकें वाहन, बनीखेत में कर्फ्यू तोड़ने पर 31 चालान

Tue, 07 Apr 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
31 challan in banikhet to voilation of 144
बनीखेत (चंबा)। जिले में कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने चंबा जिले के प्रवेशद्वार कटोरीबंगला में नाकाबंदी के दौरान वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा और तहसीलदार राजेश कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। नाके से उन्हीं वाहनों को चंबा की ओर भेजा रहा है, जिनके पास अनुमति प्रमाण पत्र है।
विज्ञापन

प्रशासन ने रोजमर्रा की वस्तुओं वाली गाड़ियों को ही आवाजाही करने की परमिशन दी है। इसमें दूध, सब्जी और राशन की गाड़ियां शामिल हैं।
वहीं, बनीखेत से लेकर कटोरी बंगला तक पुलिस ने कर्फ्यू उल्लंघन करने वाले 31 लोगों को दबोचा है। इनके चालान किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस थाना सदर ने भी 42 लोगों के खिलाफ धारा 144 को उल्लंघन करने पर 9500 रुपये की राशि जुर्माने के स्वरूप से वसूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी जंग को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। विभाग ने चार पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ा कर दिया है।

डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा ने लोगों से अपील की कि कर्फ्यू के दौरान लोग घरों में ही रहें। इसके साथ ही कर्फ्यू में ढील के दौरान भी परिवार का एक व्यक्ति खरीदारी के लिए आए और सामान लेने के बाद वापिस हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed