फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   30,000 people from 19 panchayats of Pangi Valley plunged into darkness

Chamba News: अंधेरे में डूबी पांगी घाटी की 19 पंचायतों की 30 हजार आबादी

Sat, 09 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
30,000 people from 19 panchayats of Pangi Valley plunged into darkness
900 किलोवाट क्षमता के साच घराट विद्युत प्रोजेक्ट में उत्पादन बंद होने से आई समस्या
विज्ञापन

थियोट से साच के लिए 11 केवी लाइन की मरम्मत का पांगी प्रशासन ने निकाला विकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों की 30 हजार आबादी अंधेरे में जीवन-यापन कर रही है। जनजातीय क्षेत्र में 900 किलोवाट क्षमता के साच पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है।
इसका कारण पावर हाउस में संचालित होने वाली 450-450 किलोवाट क्षमता की दोनों मशीनों में तकनीकी खराबी आना बताया जा रहा है। प्रबंधन की ओर से थियोट से साच के लिए आ रही 11 केवी लाइन की मरम्मत करवाकर इसका विकल्प तलाशा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीआरओ की ओर से मार्ग की बहाली के लिए की गई ब्लास्टिंग के कारण बिजली लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत करवा कर पांगी को रोशन करने की योजना पर काम किया जा रहा है। विद्युत उत्पादन ठप होने से पांगी के अधीन आती 14 पंचायतों फिंडरू, करयूनी, साच, फिंडपार, सेंचू, मिंधल, कुमार, परमार, रैई, चस्क भुटोरी में बिजली बंद है। लोग अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार और दलीप सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों का शंखनाद हो चुका है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उम्मीदवार चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार भी नहीं कर पा रहे हैं। पांगीवासी भी बिजली न होने से परेशानियां उठा रहे हैं। उधर, कार्यवाहक आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप ने बताया कि पांगी में बिजली बंद होने के कारण अब थियोट से साच के लिए आ रही 11 केवी लाइन की मरम्मत करवा सप्लाई सुचारू करने की योजना के तहत काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed