फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   300 players will show their strength in Primary Bhanauta School

Chamba News: प्राइमरी भनौता स्कूल में दमखम दिखाएंगे 300 खिलाड़ी

Wed, 27 Sep 2023 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
300 players will show their strength in Primary Bhanauta School
उदयपुर (चंबा)। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भनौता के प्रांगण में 26वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्र भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक कांग्रेस चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर मुख्यातिथि थे। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी जाफर खान और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य आयोजक शिक्षकों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि को आयोजन समिति ने शाॅल, टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने सबसे पहले मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मार्च पास्ट की सलामी ली। बच्चों से खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं छोटी प्रतियोगिताओं से कई प्रतिभाएं निकलती हैं। यही आगे चलकर देश और विदेश में अपने क्षेत्रों का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने समारोह के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव दीपक कुमार, चंबा निजी बस ऑपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज काशव, ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि कांत चौधरी, ब्लॉक सचिव सुनील कुमार, सचिव गुरचरण बड़ोतरा मौजूद रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष उत्तम चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed