फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   30 shopkeepers sitting on the city council's 25 lakh rupees

Chamba News: नगर परिषद के 25 लाख रुपये पर कुंडली जमाए बैठे 30 दुकानदार

Wed, 04 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
30 shopkeepers sitting on the city council's 25 lakh rupees
चंबा। पांच बार नोटिस मिलने के बाद शहर में नगर परिषद की दुकानों का किराया 30 दुकानदार नहीं भर रहे हैं। इन दुकानदारों पर करीब 25 लाख रुपये का बकाया है, जो छह साल से नहीं भरा गया है। नगर परिषद ने पहले मौखिक चेतावनी दी, उसके बाद लिखित नोटिस और अब तक पांच बार कानूनी तौर पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित दुकानदारों द्वारा नोटिसों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि डिफाल्टर दुकानदारों ने शीघ्र ही किराया जमा नहीं करवाया तो उनके खिलाफ दुकानें बंद करने, आवंटन रद्द करने जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकाया वसूलना न केवल नगर परिषद का अधिकार है बल्कि शहर के विकास के लिए भी आवश्यक है। किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed