फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   29 roads restored in the district, 39 still closed

29 मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए किया बहाल, 39 शेष

Sun, 21 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
29 roads restored in the district, 39 still closed
चंबा-पठानकोट एनएच बाधित होने के बाद सड़क पर फंसे यात्री। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला चंबा में रविवार को बारिश न होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी। जिले के बंद पड़ी सड़कों में से 29 को बहाल कर दिया गया, वहीं 39 को बहाल करने का काम जारी है। बारिश से ठप पड़े विद्युत ट्रांसफार्मरों को भी चालू कर दिया गया है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की स्कीमों को भी दुरुस्त करने में विभागीय कर्मी जुड़े रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ तीसा के गांव भटका में कुनवारी में कच्चे और पक्के मकान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर लिया गया है। वहीं, चुवाड़ी क्षेत्र में मार्गों को बहाल करने का कार्य जारी है। लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानियां पेश आ रही हैं। गौरतलब है कि उपमंडल डलहौजी, भटियात और सलूणी में बीते दिनों भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। काफी लोगों ने अपने आशियाने खो दिए हैं। घरों में मलबा और कीचड़ घुसने से सामान खराब हो गया है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि सभी विभागों को उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए है। कहा कि मौसम साफ रहने पर सोमवार तक ओर अधिक मार्ग बहाल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed