{"_id":"665caa613e3bb84e9a062434","slug":"25-thousand-tourists-reached-dalhousie-in-seven-days-80-percent-hotels-packed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-126242-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात दिन में डलहौजी पहुंचे 25 हजार सैलानी, 80 फीसदी होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात दिन में डलहौजी पहुंचे 25 हजार सैलानी, 80 फीसदी होटल पैक
Sun, 02 Jun 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खज्जियार में मौज मस्ती करते प्रर्यटक।संवाद
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में पिछले सात दिन में 25 हजार सैलानी पहुंचे हैं। शहर की गलियां और चौराहों पर पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है।
इससे होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पर्यटन नगरी के होटल 80 फीसदी तक पैक चल रहे हैं। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। पर्यटन नगरी की वादियों सैलानियों से गुलजार हो गई हैं।
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल खज्जियार के होटलों में बुकिंग भी बढ़ गई है। लोकसभा चुना के चलते गुजरात और महाराष्ट्र के पर्यटक डलहौजी नहीं पहुंच पा रहे थे। अब मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डलहौजी की वादियों में रौनक लौट आई है। सुभाष चौक और गांधी चौक पर्यटकों ने भरने लगे हैं। रविवार को इनमें तिल धरने की जगह नहीं दिखी। मैदानी इलाकों में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे वैसे ठंडे इलाकों में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। देवदार के पेड़ों से घिरे डलहौजी में गर्मी के मौसम में भी ठंड जैसा मौसम रहता है। ऐसे में पर्यटन अपने परिवार सहित गर्मी के मौसम में यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। उधर, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मौंगा ने बताया कि डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। यह पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। आने वाले दिनों में यह भीड़ और ज्यादा बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए डलहौजी का रुख कर सकते हैं। डलहौजी आने वाले पर्यटक ही खज्जियार भी जा रहे हैं।
--