फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   25 passengers remained stranded for three hours amidst a surging drain.

Chamba News: उफनते नाले के बीच तीन घंटे फंसी रहीं 25 सवारियां

Wed, 22 Jul 2026 03:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
25 passengers remained stranded for three hours amidst a surging drain.
तीसा-चंबा मार्ग पर कंदला नाला में मलबे से निकाली गई चांजू-चंबा रूट की निजी बस। जागरूक पाठक
कंदला नाले में मलबे में फंसी चांजू-चंबा रूट की निजी बस
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मार्ग बहाल करवा दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह तीसा-चंबा मुख्य मार्ग पर कंदला नाला में चांजू-चंबा रूट की एक निजी बस मलबे में फंस गई। बस में सवार करीब 25 यात्री उफनते नाले के बीच करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। इसके बाद बस को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
निजी बस मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चांजू से यात्रियों को लेकर चंबा की ओर आ रही थी। कंदला नाले का भारी बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया और नाले में आए मलबे के चलते बस बीच रास्ते में ही फंस गई। स्थिति को देखते हुए चालक और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मौके पर पहुंच कर पूर्वाह्न 11 बजे मार्ग बहाल करवाकर लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

यात्रियों सविता देवी, पिंकी देवी, कौशल्या देवी, आरती, नरेश कुमार, मनोहर लाल, नागेश कुमार और राजीव कुमार सहित अन्य ने बताया कि समय पर राहत मिलने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बरसात के दौरान कंदला नाले में सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि कंदला नाले का जलस्तर बढ़ने और मलबे की वजह से फंसी बस को सवारियों समेत सुरक्षित निकाल लिया गया है। सड़क वाहनों के लिए बहाल करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed