{"_id":"625d8e87f51caa600f1ef228","slug":"2300-new-applicants-will-get-pension-in-the-district-chamba-news-sml406079313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2300 नए आवेदकों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2300 नए आवेदकों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 2300 नए आवेदकों को जल्द पेंशन की सौगात मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लोगों के आवेदन विभाग के कार्यालय पहुंच गए हैं। जनवरी से लेकर अब तक करीब 2300 नए लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन के बाद विभाग ने कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इनमें से कुछ आवेदकों को पेंशन की सुविधा मिलना शुरू हो गई है जबकि शेष पेंशनरों को आगामी माह से पेंशन की सौगात मिलेगी।
जानकारी के अनुसार जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के विभिन्न श्रेणियों के तहत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग सहित अन्य श्रेणियां शामिल हैं। इन श्रेणियों के तहत सरकार की ओर से निर्धारित की गई राशि से पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले में अब तक करीब पैंतालीस हजार पेंशनरों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। जनवरी से लेकर अब तक 2300 नए आवेदन पत्रों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पेंशन का भी भुगतान किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह जरयाल ने खबर की पुष्टि की है।