फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   216 eligible voters of Churah assembly constituency will vote at home.

Chamba News: चुराह विधानसभा क्षेत्र के 216 पात्र मतदाता करेंगे घर पर ही मतदान

Wed, 22 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
216 eligible voters of Churah assembly constituency will vote at home.
चंबा की कुम्हारका पंचायत में घर से वोट डालती बुजुर्ग महिला।संवाद
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चुराह में 21 और 22 मई को चुराह विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मतदाताओं ने अपने घर पर ही मतदान सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 102 मतदाताओं और 26 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग घर पर किया है। एसडीएम चुराह शशिपाल शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार पात्र मतदाताओं के घर पहुंच कर उक्त मतदाताओं का मतदान करवाया जा रहा है। इसके लिए 08 टीमें गठित की गई हैं। इनमें मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र में 216 मतदाताओं ने घर से वोट डालने के लिए आवेदन किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 64 दिव्यांगजन मतदाताओं ने भी घर से मतदान के लिए आवेदन किया है। जिसमें 40 मतदाता पात्र पाए गए हैं। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed