{"_id":"5b8e8804867a554858011f45","slug":"21536067588-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सड़कों पर 604 ब्लैक स्पॉटों को सुधारा गया:उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सड़कों पर 604 ब्लैक स्पॉटों को सुधारा गया:उपायुक्त
Updated Tue, 04 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए खर्च होंगे छह करोड़
प्राक्कलन किया तैयार, अभी तक सड़कों पर 604 ब्लैक स्पॉटों को सुधारा गया : उपायुक्त
मणिमहेश यात्रा पर दोपहिया वाहन चालकों को पहनना होगा हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि जिले की विभिन्न सड़कों पर चिन्हित किए ब्लैक स्पाटों में से 604 को लोक निर्माण विभाग ने सुधारा गया है। जबकि शेष ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए छह करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उपायुक्त ने यह बात मंगलवार को जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि शेष बचे ब्लैक स्पॉटों को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 6 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार किया है। ताकि उन्हें भी आने वाले समय में सुधारा जा सके। जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक के दौरान यह फैसला भी लिया गया। मणिमहेश यात्रा के दौरान जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। चूंकि मणिमहेश यात्रा के दौरान बारिश की आशंका रहती है। खासतौर से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट का पहना आवश्यक है।
स्कूलों में स्थापित किए जा रहे स्पीड गवर्नर
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने उपायुक्त को अवगत करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों को लाने और ले जाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे वाहनों पर स्पीड गवर्नर स्थापित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा के मुख्य बाजार में येलो लाइन के भीतर वाहनों को आधा घंटा पार्क करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे व्यवस्थित करने के लिए तीन सीसीटीवी भी स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सा वाहन कितनी देर तक रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अवयस्क युवक और युवतियों के दो पहिया वाहन चलाने पर भी पूरी निगरानी रखेगी। ऐसे वाहनों के चालान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भी किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिना नंबर के वाहनों और मुड़ी हुई नंबर प्लेटों वाले वाहनों के भी चालान किए जाएंगे। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि इस दिशा में लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जाए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम और जेएनएनयूआरएम बसों के परमिट जारी कर दिए हैं। इसके अलावा निजी बसों के रूटों को भी एक्सटेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित रूट आइडेंटिफिकेशन कमेटियां नए रूटों को लेकर रिपोर्ट जब सौंपेंगी उसके बाद नियमानुसार नए रूटों के भी परमिट जारी कर दिए जाएंगे। जनवरी से लेकर जुलाई तक पुलिस ने 328 ड्राइविंग लाइसेंसों को सस्पेंड करने के लिए भेजा गया। जबकि परिवहन विभाग ने मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के 27 लाइसेंसों को सस्पेंड किया है। उपायुक्त ने लोकल रोड सेफ्टी प्लान को भी जल्द तैयार करने के लिए कहा।