{"_id":"5b2fc52c4f1c1b684d8b8325","slug":"21529857324-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी की तीन पंचायतें स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी की तीन पंचायतें स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी के तीन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक भी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए 40 किमी दूर सलूणी जाना पड़ रहा है। हालांकि ग्रामीण लंबे समय से ग्राम पंचायत भडेेला में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। मगर उनकी मांग को सरकार और प्रशासन ने अभी तक अनसुना ही किया है। इसकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण चैन लाल, खिंदो राम, होम देई, चतर सिंह, दुनी चंद, मान सिंह, टेक चंद, निधिया राम और अशोक कुमार ने बताया कि भडेेला में स्वास्थ्य केंद्र खुलने से भडेला पंचायत के साथ-साथ पिछला डियुर और कंधवारा पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। जो अभी तक स्वास्थ्य सुविधा का अभाव झेल रहे हैं। गांव में कोई बीमार होता है तो उसे स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 30 किमी दूर सलूणी लेकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इतनी लंबी दूरी तय करते समय गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की व्यवस्था की जाए। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। बीएमओ किहार डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर प्रस्ताव उनके पास देते हैं तो उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन