{"_id":"5b2144af4f1c1bf16e8b7c2f","slug":"21528906927-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क गैस कनेक्शन के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क गैस कनेक्शन के लिए करें आवेदन
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। गरीबी की वजह से घरेलू गैस सिलिंडर की खरीद न कर पाने वाली गृहिणियों को निशुल्क गैस कनेक्शन सिलिंडर के साथ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने हर रसोई को धुआं रहित करने के लिए यह योजना शुरू की है।
गृहिणियों को यह सौगात प्रधानमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत मिलेगी। योजना के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आवेदन मांगें हैं। इसके लिए आवेदन पत्र पंचायतों और नगर परिषद कार्यालयों में भेज दिए गए हैं। इन आवेदनों को दस दिनों तक ऑब्जेक्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद विभाग विभिन्न गैस एजेंसियों को यह सूची दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद गृहिणियों को निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन आवंटित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से योजना को शुरू करने का मकसद प्रदेश की हर रसोई में घरेलू गैस सिलिंडर पहुंचाना है।
विज्ञापन
ताकि प्रदेश में धुआं रहित रसोइयां हो सके। साथ ही महिलाओं को भी सहूलियत मिल सके। गौरतलब है कि 26 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत ऐसी गृहणियों को निशुल्क घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। जिनके पास अभी तक घरेलू गैस कनेक्शन नहीं है।
सरकार की इस योजना का आयकर भरने वाले लोग, माता शबरी योजना व उज्ज्वला योजना से लाभान्वित होने वाले परिवार शामिल नहीं होंगे। योजना के तहत कल्याण विभाग विधवा और अक्षम पेंशन लेने वाले और जिनके पास अभी तक किसी भी योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन नहीं है, को योजना का लाभ मिलेगा। कार्यकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने बताया कि योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिनके पास पहले से गैस कनेक्शन नहीं है। उज्ज्वला और माता शबरी योजना से लाभान्वित हो चुके परिवारों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।