फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में होने वाली टीजीटी काउंसलिंग प्रक्रिया लटकी

जिले में होने वाली टीजीटी काउंसलिंग प्रक्रिया लटकी

Wed, 02 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिले में होने वाली टीजीटी काउंसलिंग प्रक्रिया लटकी
फाइल फोटो - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणी और अन्य वर्गों में प्रायोजित टेट पास अभ्यर्थियों की बैच के आधार पर अनुबंध पर टीजीटी नॉन मेडिकल, मेडिकल और आर्ट्स के पदों को भरने के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया लटक गई है। इसकी मुख्य वजह चंबा में उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद खाली होना है। जानकारी के अनुसार चंबा में उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद हाल ही में खाली हुआ है। ऐसे में अब काउंसिल प्रक्रिया लटकती नजर आ रही है।


काउंसलिंग प्रक्रिया में उच्च शिक्षा उपनिदेशक मुख्य चेयरमैन हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद खाली होने के चलते काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। गौरतलब है कि पहले प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया था। इस शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग 9 अप्रैल, दस अप्रैल और 11 अप्रैल तक रखी गई थी। मगर अपरिहार्य कारणों के चलते शेडयूल को स्थगित कर दिया गया। अब शिक्षा विभाग ने 21 अप्रैल दोबारा शेड्यूल जारी करने की बात कही है।

विज्ञापन

 

मगर इसके बाद भी उच्च शिक्षा उपनिदेशक का तबादला हो गया। इसके चलते अब काउंसलिंग प्रक्रिया लटक गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग अब उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद भरने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में नौकरी की आस लगाए बैठे बेरोजगार शिक्षकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। कार्यवाहक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजीव पुरी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया के चेयरमैन उच्च शिक्षा उपनिदेशक होते हैं। मगर यह पद पिछले कई दिनों खाली चल रहा है। उपनिदेशक का पद भरते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed