{"_id":"5a37fb974f1c1b156b8bd1f5","slug":"21513618327-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव 2017 में 11 प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव 2017 में 11 प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानतें
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
election logo
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा चुनावों 2017 में भाग्य आजमा रहे 11 प्रत्याशियों केे जमानत जब्त हुई है। पांचों विस चुनावों में 3126 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। 2017 के चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि मतदाता अब जागरूक हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में बीजेपी और कांग्रेसी प्रत्याशियों की आमने-सामने की टक्कर थी। इसके अलावा एक मात्र आजाद प्रत्याशी को छोड़कर अन्य आजाद प्रत्याशी एक हजार तक का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं, कुछ विस क्षेत्रों में आजाद प्रत्याशियों ने दोनों ही दलों से चुनावों में उतरे प्रत्याशियों के वोट काटने में अहम भूमिका अदा की है। बावजूद इसके सामने आने वाले नतीजों में बीजेपी और कांग्रेसी प्रत्याशी ही एक-दूसरे को टक्कर देते साफ दिखे। वहीं 3126 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इसमें भरमौर विस क्षेत्र में 723, चंबा सदर से 674, भटियात विस क्षेत्र में 655, डलहौजी विस क्षेत्र में 569 व चुराह विस क्षेत्र में 505 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया।
सबसे ज्यादा मतों से इन प्रत्याशियों की हुई हार
भरमौर से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी की 7349, भटियात से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया की 6885 और चुराह से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार भारद्वाज 4944 मतों से हार का सामना करना पड़ा। चंबा सदर से कांग्रेसी प्रत्याशी नीरज नैयर 1879 मतों और डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी सिर्फ 556 मतों से हारे।
विस क्षेत्र भटियात
विक्रम सिंह जरियाल बीजेपी 29119
कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस 22234
राहुल रणपतिया आजाद 426
नागेश कुमार आजाद 485
विस क्षेत्र भरमौर
प्रत्याशी पार्टी पड़े मत
जियालाल बीजेपी 25744
ठाकुर सिंह भरमौरी कांग्रेस 18395
ललित ठाकुर आजाद 6255
जन्म सिंह आजाद 769
विस क्षेत्र चंबा
प्रत्याशी पार्टी पड़े मत
पवन नैयर बीजेपी 26763
नीरज नैयर कांग्रेस 24884
डॉ. डीके सोनी आजाद 724
बालकृष्ण चौहान आजाद 649
परस राम बसपा 562
विस क्षेत्र चुराह
प्रत्याशी पार्टी पड़े मत
हंसराज बीजेपी 28293
सुरेंद्र भारद्वाज कांग्रेस 23349
नंद कुमार सपा 442
देसराज आजाद 425
विस क्षेत्र डलहौजी
प्रत्याशी पार्टी पड़े मत
आशा कुमारी कांग्रेस 24224
डीएस ठाकुर बीजेपी 23668
ध्यान सिंह कम्युनिस्ट पार्टी 720
वीरेंद्र शर्मा राष्ट्रीय आजाद मंच 487