फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कक्षाओं का बहिष्कार करने वाले विद्यार्थी उतरे सड़क पर

कक्षाओं का बहिष्कार करने वाले विद्यार्थी उतरे सड़क पर

Wed, 28 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कक्षाओं का बहिष्कार करने वाले विद्यार्थी उतरे सड़क पर
चांजू (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला बघेईगढ़ को स्तरोन्नत करने और स्टाफ की तैनाती की मांग को 220 छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। मूूसलाधार बारिश के बीच छात्र-छात्राओं ने पंचायत घर के प्रांगण से ब्रेईया मोड़ तक रैली निकाली। रैैली के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक, एसएमसी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने साफ किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

अप्रैल माह में मुख्यमंत्री के तीसा दौरे के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक मिले थे। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से विद्यालय का दर्जा बढ़ाए जाने और रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मांगों को पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके बावजूद विद्यालय का न तो दर्जा बढ़ा और न ही रिक्त पदों को भरा जा सका है। ऐसे में अब विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ढ़ील राम डोगरा ने बताया कि बच्चें विद्यालय का दर्जा बढ़ाए जाने और रिक्त पदों को भरने की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में सरकार और शिक्षा विभाग को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित पग उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेेशक बलजीत सिंह ने बताया कि एसएमसी और अभिभावकों को आश्वासन दिया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें। उन्होंने बताया कि जैसे ही नई भर्तियां होंगी, प्रमुखता के आधार पर विद्यालय में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed