फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लोकसभा चुनाव में जिले के 60 मतदान केंद्रों में की जाएगी वेबकास्टिंग

लोकसभा चुनाव में जिले के 60 मतदान केंद्रों में की जाएगी वेबकास्टिंग

Sat, 27 Apr 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जिले के 60 मतदान केंद्रों में की जाएगी वेबकास्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले के 60 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त चंबा हेमराज बैरवा ने दी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत जिले में कार्यरत सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन जिला में 60 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण वेब कास्टिंग के लिए दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को मतदान केंद्र के आधार पर कनेक्टिविटी स्टेटस की रिपोर्ट 30 अप्रैल 2019 तक प्रदान करने के निर्देश भी दिए। हेमराज बैरवा ने कहा कि वेब कास्टिंग के कार्य को दक्षतापूर्वक पूर्ण करने के लिए संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ के साथ समन्वय से कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत मतदान केंद्र रावमापा सेई कोठी, रावमापापा लगा सेरी, रावमापा झज्जा कोठी, राप्रापा देग्रां, राप्रापा भंजराडू, रावमापा जसोरगढ़, रावमापा मसरूड, राउपा कंदला, रावमापा पुखरी, राप्रापा राजनगर, राप्रापा कियाणी व रावमापा कुठेड समेत अन्य केंद्रों में वेबकास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र भरमौर के मतदान केंद्रों में की जाने वाली वेबकास्टिंग की जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि रावमापा मैहला, पंचायत घर छतराडी, राप्रापा घरेड, राउपा सठली, रावमापा भरमौर के कार्यालय कक्ष, रावमापा भरमौर अध्ययन कक्ष, राप्रापा मलकोता, पटवारखाना संचुई, राप्रापा पंजसेई, वन विश्राम गृह गरोला, रावमापा चन्हौता व उपा साहं मतदान केंद्रों को इस सूची में शामिल किया गया है। पंचायत घर उदयपुर, राप्रापा मंगला, जिला उद्योग केंद्र सुल्तानपुर, राप्रापा कसाकडा, राप्रापा धडोग, खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरदासपुर, राप्रापा अपर जुलाहकड़ी, रावमापा चंबा (छात्र) पुराना राजकीय महाविद्यालय चंबा, भूरी सिंह संग्रहालय चंबा, राप्रापा पंजूनी, रावमापा बरौर मतदान केंद्रों मे वेब कास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि डलहौजी विस क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय सलूणीं, रावमापा सलूणीं, रावमापा मंजीर, रावमापा सालवां, राप्रापा सुरेला पुखरी, रावमापा सुंडला, प्रापा छुद्रा, रामापा देवी देहरा, रावमापा डलहौजी, तिब्तियन केंद्रीय विद्यालय डलहौजी, उपमंडल अधिकारी डलहौजी कार्यालय कक्ष और तहसील कार्यालय डलहौजी मतदान केंद्र में वेबकास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed