{"_id":"5cbdc37bbdec2239135ed5e7","slug":"201555940219-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के साठ मतदान केंद्रों में मतदान के दिन की जाएगी वेबकास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के साठ मतदान केंद्रों में मतदान के दिन की जाएगी वेबकास्टिंग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने लोकसभा निर्वाचन के लिए तैनात सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य दक्षतापूर्ण और समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। हरिकेश मीणा ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी के लिए तैनात अधिकारियों के लिए दूसरा प्रशिक्षण 6 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए तैनात सभी अधिकारियों को व्यावहारिक पहलुओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे निर्वाचन प्रक्रिया में सुगमता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी के लिए तैनात वाहनों के जीपीएस से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के लिए जिले में 160 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के साठ मतदान केंद्रों में मतदान के दिन वेबकास्टिंग की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत मतदान केंद्र रावमापा सेई कोठी, राप्रापा लगा सेरी, रावमापा झज्जा कोठी, राप्रापा देग्रां, राप्रापा भंजराडू, रावमापा जसोरगढ़, रावमापा मशरूड, कांदला, रावमापा पुखरी, रावमापा राजनगर, राप्रापा कियाणी व रावमापा कुठेड में वेबकास्टिंग की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र भरमौर के मतदान केंद्रों में की जाने वाली वेबकास्टिंग की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि रावमापा मेहला, पंचायत घर छतराड़ी, राप्रापा घरेड, राउपा सठली, राप्रापा भरमौर के कार्यालय कक्ष, रावमापा भरमौर अध्ययन कक्ष, राप्रापा मलकोता ,पटवारखाना संचुई, राप्रापा पंजसेई, वन विश्राम गृह गरोला, वमापा चंहोता और उच्च पाठशाला सांह को इस सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत घर उदयपुर, राप्रापा मंगला, जिला उद्योग केंद्र सुलतानपुर, राप्रापा कसाकडा, राप्रापा धडोग, खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरदासपुर, राप्रापा अपर जुलाहकड़ी, रावमापा चंबा (छात्र ) पुराना राजकीय महाविद्यालय चंबा, भूरी सिंह संग्रहालय चंबा, राप्रापा पंजूनी, रावमापा बरौर मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए शामिल किया गया है। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय सलूणीं, रावमापा सलूणी,रावमापा मंजीर, रावमापा सालवां, रावमापा सुरेला पुखरी, रावमापा सुंडला, प्राथमिक पाठशाला छुद्रा, रामापा देवी देहरा, रावमापा डलहौजी, तिब्तियन केंद्रीय विद्यालय डलहौजी, उप मंडल अधिकारी डलहौजी कार्यालय कक्ष व तहसील कार्यालय डलहौजी में वेबकास्टिंग की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र भट्टियात के वेबकास्टिंग मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि रावमापा नैनीखड़, रावमापा बकलोह छावनी, रावमापा घटासनी, रावमापा काकीरा, रावमापा कमलाडी,राप्रापा गाहर, राजकीय महाविद्यालय चुवाडी, रावमापा परछोड़, रावमापा समोट, रावमापा सियुंता,रावमापा गरनोटा एवं रावमापा फुलेल को वेबकास्टिंग के लिए शामिल किया गया है।