फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जनजातीय क्षेत्र होली में 33 सालों के बाद मार्च महीने में हिमपात

जनजातीय क्षेत्र होली में 33 सालों के बाद मार्च महीने में हिमपात

Thu, 14 Mar 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र होली में 33 सालों के बाद मार्च महीने में हिमपात
दलीपा राम
विज्ञापन

होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में वीरवार को बर्फबारी से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वीरवार को मुख्यालय में चार इंच तक हिमपात हुआ। जबकि ऊपरी क्षेत्रों में आधा फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप है। इसके अलावा ऊपरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ गई है।

इससे समूचा इलाका प्रचंड ठंड की चपेट में आया गया है। मार्च माह में हिमपात होने से क्षेत्र के लोग भी हैरान है। स्थानीय बुद्धिजीवियों की मानें तो होली में मार्च माह में यह दूसरी बार हिमपात हुआ है। इससे पहले वर्ष 1986 में अप्रैल माह में बर्फबारी हुई थी। इस कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से दब गई थी। पहली बार मार्च माह में हिमपात होने से ग्रामीण सहम गए है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो मार्च माह में बर्फबारी होने से नुकसान बढ़ सकता है। ध्याना राम, देविया राम, प्रभुदयाल, हरी सिंह, कैलाश चंद, रोशन लाल, भीष्म सिंह, रावण सिंह का कहना है कि इस बार मौसम की वजह से काफी नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है तो वहीं लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


होली-खड़ामुख मार्ग पर थमे पहिये
वीरवार को बर्फबारी होने से होली-खड़ामुख मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। इसके चलते लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे जगह-जगह भूस्खलन भी शुरू हो गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed