{"_id":"5b0588194f1c1bd9408b75f2","slug":"201527089177-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथलग के जंगल में आग, वन संपदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथलग के जंगल में आग, वन संपदा जली
Updated Wed, 23 May 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के कथलग के जंगल में बीती देर रात आग लग गई। जंगल में लगी आग बुधवार दोपहर रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। रिहायशी इलाकों में पहुंचने वाली जंगल की आग को बुझाने के लिए नप डलहौजी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के अलावा शरारती तत्वों की ओर से जंगल में आग लगा दी जा रही है। आग से वन संपदा के अलावा असंख्य जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं। संबंधित विभागों द्वारा भले ही अपने स्तर पर जंगलों में लगने वाली आग को बुुझाने संबंधी भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं, बावजूद इसके अभी तक संबंधित विभागीय कर्मचारी शरारती तत्वों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार देर रात डलहौजी के कथलग जंगल में आग लग गई। बुधवार को कथलग जंगल की आग रिहायशी इलाके में पहुंच गई। आग को बुझाने के लिए नप डलहौजी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने स्तर पर आग को तो बुझा दिया लेकिन कथलग के जंगल में देरशाम तक आग धधकती रही।