{"_id":"5afb15a64f1c1b1b5e8b4b74","slug":"201526404518-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह पीजीटी अध्यापक होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह पीजीटी अध्यापक होंगे नियमित
Updated Tue, 15 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। 31 मार्च 2018 को तीन वर्ष का कार्यकाल अनुबंध आधार पर पूरा करने वाले जिले के 15 पीजीटी अध्यापक नियमित होंगे। इस बारे में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने उक्त शर्त को पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर कार्यरत पीजीटी का ब्योरा मांगा है। इसके लिए विभाग ने दो दिन का समय स्कूल प्रधानाचार्यों को दिया है। विभाग ने सख्त आदेश जारी करते हुए बिना विलंब ब्योरा जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
इस मामले में अगर कोई भी स्कूल प्रभारी लेट लतीफी बरतते हैं तो वह लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद नियमितीकरण प्रक्रिया के तहत मांगे गए ब्योरे को निदेशालय भेजना है।
विज्ञापन
ताकि अनुबंध पीजीटी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिल सके। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक धीमान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिसूचना मिली है। दो दिनों के भीतर स्कूल प्रभारी पीजीटी अध्यापकों का ब्योरा भेजें। ताकि इसे निदेशालय भेजा जा सके। 15 अनुबंध आधार पर कार्यरत पीजीटी अध्यापकों को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन