फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अस्पताल के रसोईघर में रखीं सब्जियों में मिलीं चींटियां

अस्पताल के रसोईघर में रखीं सब्जियों में मिलीं चींटियां

Tue, 27 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के रसोईघर में रखीं सब्जियों में मिलीं चींटियां
food - फोटो : demo pics

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को परोसे जाने वाले खाने में भारी खामियां सामने आई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा के सोमवार रात को अस्पताल में किए औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। उपायुक्त के अस्पताल के रसोईघर की जांच में पाया गया कि काटी गई सब्जियों में चींटियां पड़ी थी जबकि चावल भी खुले में रखे हुए थे। इसके सेवन से मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। पूरे मामले को लेकर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकारी दवाई स्टोर का भी औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपायुक्त ने मरीजों के पास जाकर भी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जो कमियां पाई, उनको दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। वहीं उपायुक्त ने चंबा अनाथ आश्रम का भी निरीक्षण किया। इसमें पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि अनाथ आश्रम के बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। इसके लिए उन्होंने एसडीएम और संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में चल रहे अनाथ आश्रमों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें। बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लें। जिला में कई हाइड्रो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनके सहयोग से बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed