{"_id":"5a75c6a34f1c1b8e268b7f28","slug":"201517668003-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद मुख्याध्यापक के वेतन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद मुख्याध्यापक के वेतन पर लगाई रोक
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
demo pics
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा खंड सिहुंता के तहत आते एक माध्यमिक स्कूल में तैनात मुख्याध्यापक को स्कूल से नदारद रहना भारी पड़ गया है। शिक्षा खंड सिहुंता की ओर से इसको देखते हुए मुख्याध्यापक के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही इस मामले की आगामी कार्रवाई के लिए सूचना प्रारंभिक शिक्षा विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक चुनावी ड्यूटी के बाद स्कूल में सेवाएं देने नहीं पहुंचा है। ऐसे में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए जहां मुख्याध्यापक की वेतन पर रोक लगा दी है तो वहीं दूसरी ओर आगामी कार्रवाई के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से मुख्याध्यापक को कई बार सूचित किया। मगर मुख्याध्यापक ने स्कूल में आकर ड्यूटी पर नहीं आया। करीब दो महीने से गायब रहने के चलते खंड कार्यालय की ओर से उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसमें उन्हें सात दिन का समय अपना पक्ष रखने के लिए दिया गया था। मगर इस मोहलत को भी मुख्याध्यापक ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस पर शिक्षा खंड की ओर से वेतन पर रोक लगा दी गई। साथ ही इस मामले की पूरी सूचना प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को दे दी गई। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सिहुंता सुषमा राणा ने बताया कि बार-बार सूचित करने के बावजूद मुख्याध्यापक स्कूल नहीं आ रहा था। इसको देखते हुए उसके वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया गया है।
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी: संजीव पुरी
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई संबंधित मुख्याध्यापक पर की जाएगी।
विज्ञापन