{"_id":"5a4136e54f1c1b4e718bb496","slug":"201514223333-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दुकानदारों को बिजली बोर्ड ने भेजे नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दुकानदारों को बिजली बोर्ड ने भेजे नोटिस
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। घरेलू बिजली कनेक्शनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर बिजली बोर्ड ने 24 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। बिजली बोर्ड के नोटिस के माध्यम से 15 दिन के भीतर कारोबारियों को अपने घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक करने को कहा है। अगर इ समय अवधि में कारोबारियों ने ऐसा नहीं किया तो बोर्ड खुद ही इनके बिजली कनेक्शनों को व्यावसायिक कर देगा। बोर्ड के मुताबिक घरेलू कनेक्शन पर उपभोक्ता को बिजली की खपत पर प्रदेश सरकार सब्सिडी देती है। जबकि दुकानों में इस्तेमाल होने वाली व्यावसायिक कनेक्शन में सब्सिडी नहीं दी जाती। इसके कारण व्यावसायिक कनेक्शन में घरों की बिजली की तुलना में बिल ज्यादा आता है। इसका फायदा उठाने के लिए कारोबारी घरेलू कनेक्शनों पर व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं। इस तरह से सरकार को भी राजस्व का नुकसान चुकाना पड़ रहा है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू बिजली कनेक्शन का कारोबारी संस्थानों पर इस्तेमाल करने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदारों को दुकानों में अलग से मीटर लगाना होगा। अन्यथा उनके घरों के बिजली कनेक्शन को व्यावसायिक कर दिया जाएगा।