{"_id":"5a3e91274f1c1bcf6d8b5cd3","slug":"201514049831-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ी में बिछाई बिजली लाईनों से कभी भी हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ी में बिछाई बिजली लाईनों से कभी भी हो सकता है हादसा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी के दो दर्जन गांवों में कभी भी बिजली बोर्ड की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि बिजली बोर्ड ने गांव को बिजली मुहैया करवाने के लिए जो एलटी विद्युत लाईन बिछाई थी, इसी लाइन के साथ निजी कंपनी ने बिजली की एचटी लाइन को गुजारा है। यह लाइन निजी प्रोजेक्ट से लाई गई है। इन दोनों लाइनों के बीच दूरी काफी कम है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि दो साल पहले एचटी लाइन से दूर अलग से एलटी लाइन बिछाई गई थी। इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। पुरानी एलटी लाइन का स्पेन काफी लंबा है। हर वर्ष लाइन बीच से टूट जाती है। इस लाइन के ठीक नीचे निजी प्रोजेेक्ट की एचटी लाइन बिछाई गई है। तूफान और बर्फबारी होने से एलटी लाइन एचटी लाइन के ऊपर गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसा होने पर गांव को बिजली मुहैया करवाने वाली एलटी लाइन में करंट की मात्रा दोगुना हो जाएगी। इससे गांवों के घरों में रखे बिजली उपकरण तो जलेंगे, साथ में जानमाल का भी भारी नुकसान हो सकता है। ग्राम पंचायत कीड़ी की प्रधान मुन्नो देवी, उपप्रधान अच्छर सिंह ग्रामीण देवी सिंह, लेखराज, राज कुमार और उत्तम चंद ने बताया कि समस्या के बारे में बिजली बोर्ड को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसा लगता है कि बोर्ड किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि एलटी और एचटी लाइन को अलग-अलग गुजारा जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही का एक उदाहरण चार साल पहले प्लयूर में मिल चुका है। प्लयूर गांव में बिजली लाइन में वोल्टेज बढ़ने से चार लोगों की मौत हुई थी। जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए थे। इसके अलावा लोगों के घरों में रखे बिजली के उपकरण भी जलकर राख हो गए थे। इतना ही नहीं प्लयूर पंचायत के साथ लगे आधा दर्जन गांव भी इस हाई वोल्टेज का शिकार हुए थे। अधिशाषी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या लाई गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। एलटी और एचटी लाइन की दूरी को बढ़ाया जाएगा।