फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डिपु धारकों को किया जाए सरकारी कर्मचारी घोषित

डिपु धारकों को किया जाए सरकारी कर्मचारी घोषित

Wed, 28 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
डिपु धारकों को किया जाए सरकारी कर्मचारी घोषित
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी क्षेत्र के डिपो धारकों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो धारक संघ के अध्यक्ष दीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में डिपो धारकों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि एपीएल राशन कार्ड पर कमीशन बीस प्रतिशत किया जाए। वर्तमान में एपीएल राशन पर सिर्फ तीन प्रतिशत ही कमीशन दी जा रही है, जो काफी कम है। डिपो धारकों ने सरकार से आग्रह किया कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा यह मांग भी उठाई कि अगर किसी डिपो धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार के सदस्य को तैनाती दी जाए। संघ ने बताया कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो वे अगस्त माह का राशन गोदामों से नहीं उठाएंगे। इस मौके पर विनोद कुमार, अरुण कुमार, मांगता राम, विपन चंद, चरण सिंह, रवि सिंह, चंद्र कुमार, मान सिंह, सुभाष चंद, संजय कुमार, रविंद्र सिंह, चंद्रेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed