फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   200 meter road incomplete, distance from Chamba to Khajjiar could not be reduced

Chamba News: 200 मीटर सड़क अधूरी, कम नहीं हो पाई चंबा से खज्जियार की दूरी

Sun, 18 Feb 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
200 meter road incomplete, distance from Chamba to Khajjiar could not be reduced
खज्जियार (चंबा)। चंबा से खज्जियार की दूरी कम करने की योजना दम तोड़ गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सिमली से फतेहपुर तक तो सड़क बना दी है, मगर इससे आगे दो सौ मीटर सड़क नहीं बनाई है। इससे खज्जियार जाने के लिए लोगों को वाया गेट होकर जाना पड़ेगा। हैरानी की बात है कि अब इस 200 मीटर सड़क के निर्माण के लिए अलग से डीपीआर बनेगी। बजट के लिए मांग करनी पड़ेगी।

लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य को लेकर सड़क का निर्माण कार्य किया गया, वह पूरा नहीं हो पाया है। अगर यह मार्ग 200 मीटर और बन जाता तो चंबा से खज्जियार की दूरी दस किलोमीटर कम होनी थी। 25 किलोमीटर के बजाय 15 किलोमीटर की दूरी खज्जियार जाने के लिए तय करनी पड़नी थी। कृष शर्मा, सोनीपाल, मनोज कुमार, चमन लाल, सोनू कुमारी, सुनील कुमार और अमर चंद ने कहा कि सुआगलू तक सड़क का निर्माण होना था, मगर दो सौ मीटर पीछे ही कार्य पूरा कर दिया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग की मानें तो फतेहपुर तक ही इस सड़क की डीपीआर तैयार की गई थी। लोगों का कहना है कि 200 मीटर सड़क न बनने के कारण इस सड़क मार्ग का उद्देश्य ही खत्म हो गया है। लोगों का कहना है कि इससे लोगों को काफी राहत मिलनी थी। विभाग का यह प्रयास असफल हो गया है। ऐसे में अब वे इस सड़क का कार्य पूरा होने पर खुशी मनाएं या शेष रहे 200 मीटर कार्य को लेकर रोष जताएं। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। 200 मीटर के लिए अलग से डीपीआर बनाई जाएगी और सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि शेष 200 मीटर सड़क के निर्माण कार्य को प्रमुखता के आधार पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed