फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   200 employees and KCC account holders of Pangi will be insured free of cost.

Chamba News: पांगी के 200 कर्मियों व केसीसी खाताधारकों का निशुल्क होगा बीमा

Thu, 19 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
200 employees and KCC account holders of Pangi will be insured free of cost.
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के 200 कर्मचारियों और 200 के करीब किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने वाले खाताधारकों का बैंक निशुल्क दुर्घटना मृत्यु बीमा करेगा।
विज्ञापन

यह सुविधा पांगी के लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से यह योजना आरंभ की गई है। दुर्घटना मृत्यु बीमा योजना के तहत एक साल तक बीमा का प्रीमियम भी बैंक भरेगा। बैंक में जिन कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट हैं उन खाताधारकों के 30 लाख रुपये का और केसीसी करवाने वाले बैंक खाताधारकों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा होगा।
विज्ञापन

पांगी में करीब 200 वेतनभोगी हैं जिनका सहकारी बैंक में खाता है। क्षेत्र में करीब 200 ही केसीसी बैंक खाताधारक हैं। इस सुविधा के लिए बैंक ने सभी खाताधारकों से विवरण अपडेट करने का आग्रह किया है। खाताधारकों को 20 मार्च से पहले विवरण व्हाट्सएप, मैसेज या व्यक्तिगत रूप से किलाड़ शाखा में जमा करवा सकते हैं। खाताधारक को खाता नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि, कर्मचारी आईडी, पदनाम, मासिक वेतन, नामांकित व्यक्ति का नाम व उसकी जन्मतिथि का भी विवरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्य सहकारी बैंक पांगी के मैनेजर मुनीश कुमार ने बताया कि बैंक वेतनभोगी और केसीसी धारकों जिनके खाते बैंक में हैं उनके लिए निशुल्क दुर्घटना मृत्यु बीमा योजना आरंभ की है। योजना के तहत बैंक की ओर से योजना के तहत लाभान्वित होने वाले खाताधारकों का प्रीमियम अदा किया जाएगा। यह बीमा कवर एक साल के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed