फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20-year-old college student found hanging in her room.

Chamba News: कमरे में फंदे से झूलती मिली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा

Sat, 26 Sep 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
20-year-old college student found hanging in her room.
सलूणी के भेलू गांव की घटना, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन

पुलिस को मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, खून लगा ब्लेड और कैंची बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के भेलू गांव में शुक्रवार रात को 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। रात करीब 11 बजे पिता ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो रीता फंदे से झूलती मिली। रीता राजेंद्र कुमार की बेटी थी और घर की सबसे छोटी संतान थी।
परिजनों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसे फंदे से उतारा। इसके बाद रीता को सिविल अस्पताल सलूणी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह कमरे के बाहर से गुजर रहे थे। इसी दौरान खिड़की से अंदर देखा तो बेटी दुपट्टे से बनाए फंदे से झूलती दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
विज्ञापन

रीता कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पिता के अनुसार उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। घटना के बाद माता-पिता और भाई सदमे में हैं। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल सलूणी से 20 वर्षीय युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। कमरे की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने खून लगा एक ब्लेड और कैंची बतौर साक्ष्य कब्जे में ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed