फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20 junior resident doctors of Chamba Medical College left their jobs

Chamba News: चंबा मेडिकल कॉलेज के 20 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी

Wed, 15 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
20 junior resident doctors of Chamba Medical College left their jobs
चंबा। काम का बोझ और एमडी बनने की तैयारी को लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा से 20 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों ने नौकरी को अलविदा कह दिया है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज चंबा में महज 9 रेजिडेंट चिकित्सक ही तैनात हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पहले ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज चंबा में अब फिर से मरीजों और चिकित्सकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, अब काम को व्यवस्थित करने में तैनात चिकित्सकों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज चंबा में जिले की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर है। मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने के लिए रोजाना 800 से 1200 तक की ओपीडी रहती है। पहले से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय स्टाफ के 60 फीसदी पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में प्रबंधन की ओर से रेजिडेंट चिकित्सकों के सहारे ही विभिन्न विभागों में काम-काज को निपटाने समेत रात्रि ड्यूटी लगाकर मरीजों को बेहतर से बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ देने के प्रयास किए जाते रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज चंबा में अब 20 जूनियर रेजिडेंस चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी से त्यागपत्र दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने एमडी बनने की तैयारी के लिए व्यवस्था अधिक होने का कारण जाहिर किया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में 39 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें करीब-करीब सभी पद भरे थे, लेकिन अब एक साथ 20 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में महज 9 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के मीडिया समन्वयक डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि 20 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। अब महज 9 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक ही मेडिकल कॉलेज चंबा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed