{"_id":"5ca39390bdec22147609f19c","slug":"191554224016-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना अदा न करने वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेंगे रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना अदा न करने वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेंगे रोल नंबर
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में प्रथम, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को फाइन जमा करवाने के आदेश दिए हैं। अगर कोई छात्र और छात्रा फाइन जमा नहीं करवाते हैं तो संबंधित छात्र-छात्राओं को रोलनंबर नहीं दिए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए छात्र-छात्राएं खुद जिम्मेवार होंगे।
जानकारी के अनुसार कॉलेज में 11 अप्रैल से प्रथम वर्ष, चौथे और छठे सेमेस्टर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ नो ड्यूज के लिए भी छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंच रहे हैं। नो ड्यूज के बाद ही छात्र-छात्राओं को रोलनंबर दिए जाएंगे।
इस बारे कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट आदेश विद्यार्थियों को दिए हैं। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि नो ड्यूज के बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुर्माना अदा न करने वाले छात्र-छात्राओं को रोल नंबर नहीं दिए जाएंगे।