{"_id":"5b59fdab4f1c1b49778b4869","slug":"191532624299-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से चंबा-जोत मार्ग समेत 18 मार्ग रहे बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से चंबा-जोत मार्ग समेत 18 मार्ग रहे बाधित
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में मूसलाधार बारिश से चंबा-जोत समेत करीब 18 मार्ग भूस्खलन की वजह से घंटों बाधित रहे। इस वजह से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चंबा जोत मार्ग खैरा नामक स्थान पर भारी भरकम भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने से सरकारी और निजी बसों समेत छोटे वाहन मार्गों में फंसे रहे।
सूचना मिलते ही लोनिवि की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। लोनिवि ने आठ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार शाम पांच बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। मूसलाधार बारिश से जिले में वीरवार को डेढ़ दर्जन मार्ग बाधित रहे। वहीं बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग को अभी तक एक करोड़ 19 लाख का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
लोनिवि के तीसा मंडल में दो दिनों में 75 लाख की चपत लगी है। इसके अलावा लोनिवि मंडल सलूणी को 25 लाख और लोनिवि मंडल चंबा को 19 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, तीसा मंडल के तहत तरेला-मंगली मार्ग पर रूक-रूक गिरने वाले पत्थरों और भूस्खलन को छोड़ जिले के करीब-करीब सभी बाधित पड़े हुए मार्गों को बुधवार देरशाम तक यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया। जिले में वीरवार देर रात से होने वाली बारिश के चलते दो दर्जन के करीब मार्ग अवरुद्ध हो गए। मार्गों के अवरुद्ध होने से आधा दर्जन सरकारी बसें, आधा दर्जन निजी बसें और दर्जनों छोटे वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन
भूस्खलन की वजह ये मार्ग रहे बाधित
गौरतलब हो कि जिले में बुधवार से होने वाली बारिश ने लोनिवि की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया है। मूसलाधार बारिश से लोनिवि तीसा मंडल के तहत तरेला-मंगली मार्ग जुनास घार के पास वीरवार को रूक-रूक कर गिरने वाले पत्थरों और मलबे से बार बार बाधित होता रहा। इसके अलावा तीसा मंडल के तहत नकरोड़-टिकरीगढ़ मार्ग, बघेईगढ़ मार्ग और डैम साइट खखड़ी मार्ग भी वीरवार सुबह भूस्खलन के चलते बंद पड़ गया। इसे लोनिवि की मशीनरी और लेबर ने दोपहर तक बहाल कर दिया गया।
लोनिवि के मंडल सलूणी के तहत बाथरी-सुंड़ला-लंगेरा मार्ग और चंबा-तीसा मार्ग, भलेई-पणताह मार्गों पर होने वाले भूस्खलन, भारी भरकम ल्हासा गिरने से वीरवार सुबह दस बजे यातायात के लिए बंद हो गया। इसे दोपहर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के तहत आते चंबा-सिल्लाघ्राट, चंबा-अगाहर मार्ग वीरवार सुबह ल्हासे गिरने से सुबह नौ बजे के करीब बाधित हो गए।
सूचना मिलते ही लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह दस बजे तक मार्गों को यातायात के लिए सुचारू कर दिया। इसके अलावा चुवाड़ी-लाहडू मार्ग कालीघार के पास, लाहडू से ककीरा मार्ग, लाहडू से सिहुंता मार्ग, चुवाड़ी से नूरपुर मार्ग टिक्कर के पास और चुवाड़ी से डलहौजी वाया गरखड़ा के पास भी भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित रहा। मार्गों के बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोनिवि मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि दो दिनों में मंडल तीसा को 75 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं सलूणी मंडल में 25 लाख और चंबा मंडल में 19 लाख का नुकसान होने की विभाग ने आशंका जताई है।