फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सिंगी और कोहलड़ी के लिए हर सप्ताह होगी गैस की आपूर्ति

सिंगी और कोहलड़ी के लिए हर सप्ताह होगी गैस की आपूर्ति

Sat, 24 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सिंगी और कोहलड़ी के लिए हर सप्ताह होगी गैस की आपूर्ति
gas subsidy - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत सिंगी और कोहलड़ी के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब घर-द्वार गैस सिलिंडर की सप्लाई होगी। अब उन्हें गैस सिलिंडर के लिए भटकना नहीं होगा। शनिवार को सदर विधायक पवन नैयर ने गैस सिलिंडर की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले गैस सिलिंडर लेने के लिए घरेलू गैस उपभोक्ताओं को चंबा और उदयपुर जाना पड़ता था।

इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दिन भर इंतजार के बाद भी गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आती थी। इससे उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लगती थी। इसको देखते हुए अब सिंगी और कोहलड़ी पंचायत के लिए घरेलू गैस की गाड़ी शुरू करवा दी गई है। वहीं दूसरी ओर विभाग अब घरेलू गैस के शेड्यूल में इन पंचायतों को शामिल करेगा।
विज्ञापन


इससे यहां हर सप्ताह गाड़ी गैस सिलिंडर की आपूर्ति करेगी। गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब सिंगी और कोहलड़ी के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उनके घर-द्वार पर सिलिंडर मिलेगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा के नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने बताया कि सिंगी और कोहलड़ी पंचायत को शेड्यूल में शामिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब हर सप्ताह पंचायत में गैस सिलिंडर की गाड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed