फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली-न्याग्रां सड़क पर घडोह के पास दरकी पहाड़ी, मार्ग हुआ बंद

होली-न्याग्रां सड़क पर घडोह के पास दरकी पहाड़ी, मार्ग हुआ बंद

Fri, 02 Feb 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
होली-न्याग्रां सड़क पर घडोह के पास दरकी पहाड़ी, मार्ग हुआ बंद
- फोटो : amarujala
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां सड़क पर घडोह गांव के पास शुक्रवार को पहाड़ी दरककर जमींदोज हो गई। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मार्ग चार या पांच दिनों के बाद ही खुल पाएगा। भूस्खलन होने से आधी पहाड़ी दरककर नीचे गिर गई। इससे घडोह गांव के एक दर्जन लोगों की उपजाऊ जमीन भूस्खलन की चपेट में आने से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान कोई भी वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मुआवजा नहीं मिलने तक उपरोक्त मार्ग को खोलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभावित लोगों ढोगरू राम, प्रताप चंद, रूपणू, ज्योति, डोंकू, हिम्मत, घलोरा, भुुंखू, जोंफी, अमरनाथ, गगन कुमार व सुरेश ने बताया कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां पर निजी कंपनी क्रशर के लिए पत्थर निकाल रही है। इससे पहाड़ खोखला हो गया था। इसके बारे में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को चेताया भी था। लेकिन, प्रशासन कुंभकरणी नींद सोये रहा। इसकी वजह से पहाड़ का आधा हिस्सा नीचे गिर गया। लोगों की उपजाऊ भूमि भूस्खलन में तबाह हो गई। भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन व लोनिवि की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने घटना का जायजा लिया। साथ ही बंद हुए न्याग्रां होली मार्ग को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। भारी भूस्खलन होने से 50 मीटर तक सड़क का नामोनिशान नहीं रहा है। सड़क को बहाल करने में करीब चार या पांच दिन लग सकते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिस निजी कंपनी की वजह से भूस्खलन हुआ है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार होली गिरधारी लाल ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित लोगों को जल्द राहत राशि दी जाएगी। सड़क को भी जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed