{"_id":"5a4137d44f1c1bd1408bee8e","slug":"191514223572-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर-ओबड़ी लिंक मार्ग की हालत खस्ता, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर-ओबड़ी लिंक मार्ग की हालत खस्ता, राहगीर परेशान
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road Shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सुल्तानपुर-ओबड़ी संपर्क मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। इस वजह से राहगीरों सहित मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि मार्ग की तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है औ इसमें बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। इन गड्ढों में दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, हंसराज, रवि कुमार, अरविंद और भुवनेश ने बताया कि संपर्क मार्ग की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। इसके बारे में नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक मार्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। यही वजह है कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को मार्ग से गुजरते समय परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मार्ग की हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए। ताकि राहगीरों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेेशानी न हो। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही मार्ग की हालत को सुधारा जाएगा।