फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ नहीं देख रहे एक दूसरे के मरीज

नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ नहीं देख रहे एक दूसरे के मरीज

Wed, 22 Nov 2017 10:08 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ नहीं देख रहे एक दूसरे के मरीज
doctor

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ एक दूसरे के मरीजों का उपचार नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उस समय पेश आती है कोई विशेषज्ञ छुट्टी पर जाता है। ऐसे में उस डॉक्टर से इलाज करवा रहे मरीजों को दूसरा विशेषज्ञ देखने से मना कर देता है। ऐसे में मरीज को विशेषज्ञ के छुट्टी से वापस लौटने का इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं विशेषज्ञ जब अस्पताल में राउंड करते हैं तो भी दूसरे विशेषज्ञ के मरीजों को ध्यान पूर्वक नहीं देखते हैं। कई मर्तबा मरीज बीमारी का उपचार करवाने के लिए दूसरे विशेषज्ञ के पास चले जाते हैं। मगर विशेषज्ञ उन्हें देखने से इंकार कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बूढ़े और बच्चों को पेश आती हैं। उन्हें इलाज के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। इसको लेकर कई बार प्रबंधन से शिकायतें भी की जा चुकी हैं। मगर आज दिन तक उन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते विशेषज्ञ अपनी मनमानी कर रहे हैं। तीमारदार राजेश कुमार, चैन सिंह, चंद राम, राकेश, मनोज कुमार, दिनेश, सुनील, राजकुमार, अजय, सुरेंद्र, मान सिंह, योगराज, रवि कुमार, सुरेंद्र और अशोक ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ एक दूसरे के मरीजों की जांच नहीं कर रहे हैं। विशेषज्ञ मरीजों को कहते हैं कि जिस विशेषज्ञ से पहले जांच करवाई है। उसकेे पास जाकर अपना इलाज करवाएं। अस्पताल की ओपीडी में विशेषज्ञों की ड्यूटी बदलती रहती हैं। पहली बार मरीज जब अपनी जांच करवाता है और जब दूसरी बार जांच के लिए ओपीडी में जाता है तो वहां विशेेषज्ञ की ड्यूटी बदल चुकी होती है। ऐसे में पहले विशेषज्ञ से जांच करवाने वाले मरीज को दूसरा विशेषज्ञ देखने से मना कर देता है। उन्होंने ऐसा करने वाले विशेषज्ञों पर कार्रवाई करने की मांग की है।


मरीजों की जांच न करने वाले विशेषज्ञों पर होगी कार्रवाई: डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल ओहरी ने बताया कि विशेषज्ञ एक दूसरे के मरीज नहीं देखने की शिकायत उनके पास आती है तो संबंधित विशेषज्ञ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि मरीज के इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed