{"_id":"5a11931d4f1c1bda538bdeaa","slug":"191511101213-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीजेएम नितन मितल ने 52 गेंदों में खेली 92 रन की पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीजेएम नितन मितल ने 52 गेंदों में खेली 92 रन की पारी
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
cricket
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में रविवार को राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब और एडवोकेट इलेवन के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। इस मैच में एडवोकेट इलेवन ने राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में एडवोकेट इलेवन की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एसीजेएम नितिन मित्तल ने 52 गेंदों में ताबड़तोड़ 92 रनों की पारी खेली। इस पारी में नितिन मित्तल ने 15 चौके और दो छक्के लगाए। जानकारी देते हुए आयोजक सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में एडवोकेट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 239 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें एसीजेएम ने 92, वरुण सोनी 69, गौरव बख्शी 25 और नीरज ने बीस रन बनाए। राजकुमार ब्रिजेंद्र क्लब की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कामली ने तीन और राजीव ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्लब की टीम 140 रनों पर आल आउट हो गई। राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए केवल मेहरा ने 35, कामली कांत ने 31 रन बनाएं। एडवोकेट इलेवन ने इस दोस्ताना क्रिकेट मैच केे 99 रनों से जीत लिया।