{"_id":"5c59be80bdec2211ac1aec54","slug":"181549385344-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर जिले के सभी बीएमओ को एहतियात बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर जिले के सभी बीएमओ को एहतियात बरतने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी बीएमओ को स्वाइन फ्लू के प्रति अलर्ट कर दिया है। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने अधीन आने वाले क्षेत्र के लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करें। साथ ही स्कूल और कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाएं। इससे लोग स्वाइन फ्लू बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें। लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और बचाव के तरीके भी बताएं। जिससे इसके लक्षण मिलने पर लोग घबराए नहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश जारी हुए हैं। भरमौर, पांगी, किलाड़, पुखरी, किहार, समोट, तीसा, चूड़ी, डलहौजी और चुवाड़ी में तैनात खंड चिकित्सा अधिकारियों केे विभाग की ओर से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। अभी तक चंबा मेडिकल कॉलेज समेत अन्य जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज दाखिल नहीं हुआ है। मगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बीमारी से निपटने को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था आइसोलेशन वार्ड में की गई है। वार्ड में मरीज की सुविधा संबंधित सभी उपकरण रखे गए हैं। स्वाइन फ्लू की दवाइयां भी अस्पताल में उपलब्ध हैं।
इनसेट
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू बीमारी की जांच करने को लेकर वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया किट लेने को एक कर्मचारी को आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। किट आने के बाद स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले अंदेशित लोगों के नमूने लिए जाएंगे। इसके साथ ही नमूनों को जांच के लिए आईजीएमसी भेजा जाएगा।
इनसेट
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकमल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के फैल रहे वायरस को लेकर जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने और उन्हें एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।