{"_id":"5b46362f4f1c1bb2288b5ef4","slug":"181531328047-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से हुआ अवरूद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से हुआ अवरूद्घ
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध
मार्ग के बंद होने से कल्हेल के दोनों ओर लगी रही वाहनों की लंबी कतारें
सात घंटों तक मार्ग में वाहनों के साथ फंसे रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा/चांजू(चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से बुधवार सुबह बाधित रहा। मार्ग के अवरुद्ध होने से चंबा से तीसा की तरफ कूच करने वाले यात्रियों, वाहन चालकों की कल्हेल के पास लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाकर दो पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को सुचारु किया। मगर पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की वजह से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद लोनिवि की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। उन्होंने मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने का कार्य आरंभ कर दिया। गौरतलब हो कि विस क्षेत्र चुराह में होने वाली मूसलाधार बारिश ने लोनिवि के लाखों बहाकर रख दिए हैं। बारिश के चलते बार-बार उपमंडल तीसा के अधीन आने वाले कुछेक मार्गों पर यातायात बाधित भी हो रहा है। मार्गों के बाधित होने की सूचना मिलते ही लोनिवि की मशीनरी और लेबर ने मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल नामक स्थान पर पहाड़ी दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसे बाद में यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया है।