फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चड़ी पंचायत कई गांवों में नौ दिनों से पसरा अंधेरा

चड़ी पंचायत कई गांवों में नौ दिनों से पसरा अंधेरा

Sun, 24 Jun 2018 10:38 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चड़ी पंचायत कई गांवों में नौ दिनों से पसरा अंधेरा
light shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहला (चंबा)। ग्राम पंचायत चड़ी के दर्जन भर गांवों के बाशिंदे नौ दिनों से अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। इसकी वजह यह है कि चड़ी गांव में विद्युत बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया है। इस वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है।

बिजली न होने से लोगों को विशेषकर गृहिणियों को रसोई संबंधी कार्य दिन निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बच्चों को पढ़ाई करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बंद होने के बारे में बोर्ड अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। बावजूद अभी तक समस्या जस की तस ही बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत चड़ी के गांव हरेल, पखलाड़ा, टिकरू और नाल सहित आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति पिछले नौ दिन से बाधित है। ग्रामीणों की मानें तो वह हर माह बिजली बिलों की अदायगी समयानुसार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बिजली बोर्ड प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि बिजली संबंधी पेश आने वाली तकनीकी खराबी को वह समयानुसार हल करें। ग्रामीण रोशन लाल, विनोद कुमार, चमन सिंह, खिरपू राम, राजकुमार, हेमराज, दिनेश कुमार, होशियारा राम, प्रकाश चंद, दलीप सिंह, नरेश कुमार, बचन सिंह और प्रभिया राम का कहना है कि चड़ी पंचायत के गांवों में नौ दिनों से अंधेरा पसरा है। उन्होंने बोर्ड के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed